{"_id":"6a89f1dbeb1ae5b0090eae2a","slug":"the-husband-is-asking-for-the-earrings-for-gambling-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78091-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मौत से 20 मिनट पहले बहन को बोली- पति जुए के लिए झुमके मांग रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मौत से 20 मिनट पहले बहन को बोली- पति जुए के लिए झुमके मांग रहा
विज्ञापन
डबुआ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका चंचल की बहन नीतू ने आरोप लगाया है कि मौत से करीब 20 मिनट पहले चंचल ने उसे फोन किया था। नीतू के अनुसार, चंचल ने बताया था कि उसका पति जुआ खेलने के लिए उसके सोने के झुमके मांग रहा है।
उसने नीतू से कहा था कि पति का फोन आए तो बता देना कि झुमके मां के पास रखे हैं। नीतू का आरोप है कि चंचल का पति भगवान दास उर्फ धर्मेंद्र शुरू से ही जुआ और सट्टा खेलता था। शादी के बाद वह पैसों के लिए चंचल को परेशान करता था। आरोप है कि वह चंचल के पांच लाख के गहने बेचकर जुए में हार चुका था। चंचल के भाई विकास ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में भगवान दास के साथ हुई थी। शादी के समय बताया गया था कि भगवान दास निजी कंपनी में काम करता है लेकिन बाद में पता चला कि वह काम नहीं करता और जुआ खेलता है। विकास के अनुसार, शादी के करीब दो महीने बाद मारपीट के चलते चंचल मायके चली गई थी। वर्ष 2021 में ससुराल पक्ष के लोग परिवार को मनाकर उसे वापस ले गए।
नीतू के अनुसार, चंचल से फोन पर बातचीत खत्म होने के करीब 20 मिनट बाद उसके पति ने परिवार की दूसरी बहन को फोन किया और बताया कि चंचल ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि चंचल के चेहरे पर चोट के निशान थे। शादी के बाद चंचल के दो बच्चे हैं, जिनमें तीन साल की बेटी हर्षु, दो साल का बेटा नक्शु है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।