{"_id":"68790d101dd5e6468b09a13d","slug":"now-sol-will-send-the-study-material-of-all-the-programs-by-post-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97827-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब सभी प्रोग्रामों की पाठ्य सामग्री डाक से भेजेगा एसओएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब सभी प्रोग्रामों की पाठ्य सामग्री डाक से भेजेगा एसओएल
विज्ञापन
-बीते साल डाक से ऑनर्स प्रोग्राम की पाठ्य सामग्री भेजी गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) इस साल से सभी प्रोग्रामों की पाठ्य सामग्री डाक से भेजेगा। बीते साल एसओएल प्रशासन ने डाक से ऑनर्स प्रोग्राम की पाठ्य सामग्री भेजी थी। इस योजना के सफल रहने के बाद अब इसे सभी प्रोग्रामों के लिए लागू किया जा रहा है। तीसरे सेमेस्टर की पाठ्य सामग्री भेजनी शुरू कर दी गई है। पांचवें सेमेस्टर को भी जल्द भेजी जाएगी।
डाक से पाठ्य सामग्री मिलने के कारण छात्रों को कैंपस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बीते साल ऑनर्स व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों से इस व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि डाक से पाठ्य सामग्री का पार्सल पहुंचाने के लिए डाक विभाग से करार किया गया है। इसके तहत ऑनर्स व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को पाठ्य सामग्री भेजी गई। इसमें छात्र ट्रेकिंग आईडी की मदद से अपनी सामग्री को ट्रेक भी कर सकते हैं। आवासीय पता गलत होने पर सामग्री वापस आ जाएगी।
प्रो. मागो ने बताया कि हमारा प्रयास है कि पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को पाठ्य सामग्री 15 दिन के अंदर भेजनी शुरू कर दें। कई बार छात्र सामग्री लेने नहीं आते हैं। अब जब छात्र का दाखिला हो चुका है तो उसे सामग्री पार्सल के माध्यम से मिलनी शुरू हो जाएगी।