दिल्ली को मिला नया लोकायुक्त, रेवा खेत्रपाल की हुई नियुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के इंतजार के बाद दिल्ली को नया लोकायुक्त मिल गया। बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल नजीब जंग ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।
राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नजीब जंग के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री गोपाल राय समेत कई लोग उपस्थित थे।
खेत्रपाल दिल्ली हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और 1999 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सेक्रेट्री पद का नेतृत्व भी कर चुकी हैं। खेत्रपाल का कार्यकाल अगले पांच साल तक रहेगा।
अक्टूबर में ही बन गई थी सहमति
खेत्रपाल का जन्म 1952 में शिमला में हुआ है। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया है। डीयू लॉ फेकल्टी की वह गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
बता दें कि अक्तूबर में हीं रेवा खेत्रपाल के नाम पर उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ हुई बैठक में सहमति बन गई थी।
केजरीवाल सरकार द्वारा उपराज्यपाल को भेजी गई तीन पूर्व न्यायाधीशों की सूची में उड़ीसा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बिलाल नजकी, पंजाब और हरियाणा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जसबीर सिंह और दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल को शामिल किया गया था।