फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now red light on car off campaign will run in all the assembly constituencies of Delhi

अब दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान

Tue, 27 Oct 2020 06:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Now red light on car off campaign will run in all the assembly constituencies of Delhi
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का मानना है कि प्रदूषण की समस्या अकेले आम आदमी पार्टी (आप) या दिल्ली सरकार की नहीं, बल्कि सबकी है। प्रदूषण पार्टियों व सरकारों से उपर है। प्रदूषण को कम करने में सभी का अपने हस्सि का योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन


गोपाल राय सोमवार रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लांचिंग कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इंडिया गेट के पास राजपथ क्रॉसिंग से इसकी शुरुआत की। आप विधायकों की अगुवाई में अगले करीब एक हफ्ते तक अभियान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सभी विधायकों की अगुवाई में सभी सिग्नल में चलेगा। इसके बाद 2 नवंबर से मुहिम दिल्ली के सभी 272 वार्डों में शुरू होगी। सरकार का दावा है कि इसके सहारे अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा सकेगा।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान सभी 70 विधानसभाओं में शुरू हो रहा है। दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से अभियान की शुरूआत की गई है और इस अभियान से बड़ी तादात में दिल्ली के लोग जुड़ रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 2 नवंबर से इस अभियान को दिल्ली के 272 वार्डों में लेकर के जाएंगे। इससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान में हिस्सा ले सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed