{"_id":"674e3cda9265a7cb71064b03","slug":"now-private-agency-will-maintain-and-monitor-fob-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अब निजी एजेंसी करेगी एफओबी का रखरखाव और निगरानी, पीडब्ल्यूडी ने बनाई कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अब निजी एजेंसी करेगी एफओबी का रखरखाव और निगरानी, पीडब्ल्यूडी ने बनाई कार्ययोजना
Tue, 03 Dec 2024 04:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:34 AM IST
सार
राजधानी में पीडब्ल्यूडी के 80 से अधिक एफओबी हैं। इनमें कई एफओबी की हालत जर्जर है। ऐसे में उनकी हालत सुधारने के लिए विभाग की ओर से सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में खराब फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने योजना तैयार की है। इसके तहत विभाग सभी एफओबी का सर्वेक्षण कराएगा। इसके इसके आधार पर योजना बनाकर काम किया जाएग।
विज्ञापन
वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली के भोगल और आश्रम इलाकों में चार एफओबी का मरम्मत कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, एफओबी की देखरेख करने और जरूरत पर मरम्मत कार्य करने के लिए एक निजी एजेंसी को रखा जाएगा। यह एजेंसी कम से कम एक साल के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
राजधानी में पीडब्ल्यूडी के 80 से अधिक एफओबी हैं। इनमें कई एफओबी की हालत जर्जर है। ऐसे में उनकी हालत सुधारने के लिए विभाग की ओर से सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस साल के शुरुआत में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ एफओबी की खराब स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी की खिंचाई की थी। इसमें दिव्यांगों के लिए अनुकूल उपाय नहीं होने पर भी हाईकोर्ट ने विभाग को कहा था। इसके बाद कुछ एफओबी की दशा में सुधार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2018 में 74 एफओबी का सर्वे कराया था, उसमें से 77 प्रतिशत एफओबी में लिफ्ट नहीं होने बात सामने आई थी। साथ ही उनमें सुरक्षागार्डों की भी कमी थी।
जानकारों का कहना है कि एफओबी पर लोग सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और सिर्फ उन जगहों पर ही लोग एफओबी का इस्तेमाल करते हैं, जहां सड़क पार करने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि 2018 के बाद एफओबी में काफी सुधार किया गया है। कई एफओबी में लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई गईं हैं।
फुट ओवरब्रिज की खामियों को ठीक करने के लिए समिति का भी किया गया है गठन
एफओबी में खामियों की ठीक करने आदि को लेकर एक एफओबी समिति का भी गठन किया गया है। बीते साल दिसंबर में एक 16 वर्षीय किशोर यमुनापार के एक एफओबी से नीचे गिर गया था। इसमें यह पता चला कि एफओबी पर सुरक्षा के लिए ग्रिल गायब थे। ऐसे में विभाग की ओर से सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए गए। इस घटना के बाद विभाग को एफओबी के रखरखाव के लिए योजना तैयार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी को रखा जाएगा वह कंपनी, रेलिंग और लिफ्ट की सफाई के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। लिफ्ट ऑपरेटर और चौकीदार रोजाना लिफ्ट के कामकाज की जांच करेंगे। अगर एफओबी में लिफ्ट 72 घंटे से ज्यादा बंद रहती है तो उसकी देखरेख करने वाली एजेंसी पर 5000 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जाएगा।