फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now porn vedio and pornographic messages are sent to girl.

युवती को भेजे जा रहे पोर्न वीडियो, अश्लील मैसेज

Thu, 09 Jul 2015 05:06 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
Now porn vedio and pornographic messages are sent to girl.

सागरपुर इलाके में एक नामी दवाई कंपनी में काम करने वाली युवती के वाट्सएप पर पोर्न वीडियो व अश्लील मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने जब आरोपी से मैसेज न करने के लिए कहा तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। बाद में मामले की शिकायत सागरपुर थाने में की गई।

पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता सपना (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। वह एक नामी दवाई की कंपनी में एग्जीक्यूटिव है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। सपना भी इसमें शामिल थी। पिछले दिनों से कुणाल नामक युवक ने ग्रुप में ही सपना को मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहस की बाद करने लगा घिनौनी हरकत

Now porn vedio and pornographic messages are sent to girl.

सपना ने जब इसका विरोध किया तो वह उसके साथ बहस करने लगा। सपना के कहने पर कंपनी के अधिकारियों ने कुणाल को ग्रुप से निकाल दिया। जांच में पता चला कि कुणाल उनकी कंपनी में काम ही नहीं करता था।

उसे गलती से ग्रुप एडमिन ने वाट्सएप पर जोड़ लिया था। ग्रुप से निकलते ही आरोपी ने सपना के पर्सनल नंबर पर पोर्न वीडियो और अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। सपना ने फोन युवक से ऐसा न करने के लिए कहा।

इस पर युवक उसे धमकाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद सागरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed