फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7,000 Antyodaya cardholders will get sugar at 18 per kg.

Delhi NCR News: 7000 अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
10 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन का वितरण
विज्ञापन

तीन माह की चीनी एक साथ मिलेगी, 25 सितंबर तक चलेगा राशन वितरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चीनी की बढ़ी कीमतों का असर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत होने वाले राशन वितरण पर नहीं पड़ेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार भी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी मिलेगी। बाजार में चीनी 60 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। जिले में करीब सात हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की चीनी एक साथ दी जाएगी। प्रत्येक कार्ड पर तीन किलोग्राम चीनी का वितरण होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि जिले में 10 सितंबर से निशुल्क राशन वितरण शुरू होगा, जो 25 सितंबर तक चलेगा। राशन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार मोटे अनाज के रूप में बाजरा भी दिया जाएगा। स्टॉक उपलब्ध रहने तक प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम बाजरा मिलेगा। बाजरा खत्म होने पर उसके स्थान पर एक किलोग्राम अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक चीनी की कीमतों में बाजार में भले ही बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन राशन दुकानों पर इसके निर्धारित मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed