{"_id":"57ceb9744f1c1b255631802b","slug":"now-people-get-relief-with-jam-will-make-elevated-roadsroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जाम से मिलेगी राहत, बनेगा एलिवेटेड रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जाम से मिलेगी राहत, बनेगा एलिवेटेड रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सोहना रोड़ पर बादशाहपुर गांव में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए जल्द ही एक एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में वह रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि यह एलिवेटिड रोड साउथ सिटी-2 चौक से शुरू हो, जबकि अब यह वाटिका चौक से शुरू होना है।
विज्ञापन
इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) तैयार हो चुकी है। वह मंगलवार को हुडा जिमखाना क्लब में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने उपरांत पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।
विज्ञापन
बादशाहपुर ड्रेन के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खांडसा गांव से गुजरने वाली बादशाहपुर ड्रेन के लिए 10 मीटर जमीन देने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा गया है, वहां से हरी झंडी मिलते ही ड्रेन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
ऐसा नहीं होने पर हीरो होंडा चौक का पानी निकालने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे, जिनका अध्ययन किया जा रहा है।