खुले में शौच जाना पड़ेगा मंहगा, अधिकारी कर रहे दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त उपायुक्त मनीराम शर्मा ने नगीना खंड़ के गांव जाटका में अलसुबह खुले में शोच करने वाले कई लोगों को खेतों में पहुंचकर समझाया। इनमें एक अध्यापक भी है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से कई प्रकार की बिमारियां होती हैं। इस परिपाठी को तोड़ने की जरूरत है।
एडीसी ने खेतों में शौच जाते लोगों से अपील की कि वे खुले में शौच न करें। जिन घरों में शौचालय नहीं होता उन घरों में ज्यादा बिमारियां फैलती हैं। बच्चे और बुजुर्गो तथा महिलाओं को शौचालय की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है।
जाटका गांव में लोगों के साथ एक सामुदायिक बैठक का आयोजन भी किया गया। मनीराम शर्मा ने कहा कि ये समस्या सदियो पुरानी है इसे बदलने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन घर पर बैठकर सभी चीजें दुरूस्त कर पाना नामुमकिन है।
इसलिए लोग सरकार की शौचालय अनुदान राशि का लाभ उठाऐं। सलाहकार गोबिन्दराम ने कहा कि प्रत्येक दिन किसी ना किसी गांव में पहुंचकर हमारी टीम जागरूक करने का काम कर रही है।