फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now not even a single slum will be demolished in Delhi said CM Rekha Gupta

'दिल्ली में नहीं टूटेगी एक भी झुग्गी': सीएम रेखा ने सैकड़ों परिवारों को दी राहत, इन विभागों को दिए ये निर्देश

Fri, 01 Aug 2025 10:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 10:29 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली की कोई भी झुग्गी बिना पुनर्वास के नहीं हटाई जाएगी। गरीबों के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए हमारी सरकार ने एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। रेलवे, डीडीए समेत सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Now not even a single slum will be demolished in Delhi said CM Rekha Gupta
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : x/@gupta_rekha

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया कि अब दिल्ली में एक भी झुग्गी बस्ती नहीं टूटेगी। उन्होंने रेलवे, डीडीए सहित सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि राजधानी में कोई भी झुग्गी नहीं टूटेगी। अगर विकास कार्यों के लिए झुग्गी हटानी पड़े तो पहले वैकल्पिक आवास दिया जाएगा। साथ ही बाहरी दिल्ली में 50 हजार जर्जर फ्लैट्स को ठीक कर झुग्गी वालों को देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी बस्तियां दिल्ली का अहम हिस्सा हैं। विपक्ष ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक बनाया, लेकिन उनकी सरकार झुग्गी वालों को सही मायने में दिल्ली का निवासी बनाएगी। जरूरत पड़ी तो झुग्गी नीति में बदलाव होगा और उनके हक के लिए कोर्ट भी जाएंगे। दिल्ली में 675 झुग्गी-बस्ती इलाकों में करीब 3.06 लाख झुग्गियां हैं, जो 804.5 हेक्टेयर में फैली हुई हैं।

इनमें 50 फीसदी डीडीए, 23 फीसदी सरकारी और 22 फीसदी नगर निगम, डूसिब की जमीन पर बसी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाहरी दिल्ली में जेएनएनयूआरएम के तहत बने 50 हजार फ्लैट्स, जो खराब हालत में हैं, अब पीएमएवाई-यू के तहत ये ठीक किए जाएंगे। पहले की सरकारों ने इनका आवंटन नहीं किया, जिससे 732 करोड़ रुपये वापस होने थे। अब केंद्र ने इस राशि को फ्लैट्स की मरम्मत के लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने पिछली सरकारों को निशाने पर लिया
रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने झुग्गी वालों को सिर्फ वोट बैंक माना, जबकि आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणाएं कर भी पेयजल, सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं दीं। उनकी सरकार इन बस्तियों में सुविधाएं देगी और निवासियों को सम्मानजनक जीवन देगी।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 144,
उत्तर दिल्ली में 109,
मध्य दिल्ली में 92,
पश्चिमी दिल्ली में 68,
शाहदरा में 54,
नई दिल्ली में 49,
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 46,
पूर्वी दिल्ली में 43,
दक्षिणी दिल्ली में 30,
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 34,
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 6 बस्तियां

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की पहल: 'दुनिया की शिक्षा व्यवस्था और भारत' वीडियो सीरीज शुरू, बताया कैसे आगे हैं चीन-सिंगापुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed