{"_id":"5c831028bdec2214676a9ae5","slug":"now-led-bulb-and-tubelight-will-be-available-in-post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में भी मिलेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में भी मिलेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट
Sat, 09 Mar 2019 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
led bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोगों को डाकघर में भी एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे मिल सकेंगे। शुक्रवार को सरकार की उजाला योजना के तहत मुख्य डाकघर में इस योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक हरीओम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ईईएसएल कंपनी के प्रबंधक नितिन भट्ट विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
इस मौके पर नितिन भट्ट ने एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की विशेषता के साथ बिजली बचत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वे अब 1.55 करोड़ एलईडी बल्ब, 60 हजार पंखे और 2 लाख ट्यूबलाइट दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये उपकरण घर में बिजली की बचत को 70 फीसदी तक बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक हरीओम शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी 40 डाकघरों में बिक्री सेंटर शुरू किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग की सभी महिला कर्मियों को निशुल्क एलईडी बल्ब देकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन
समारोह में डाक विभाग के वरिष्ठ तकनीकी प्रबंधक संजय वर्मा, शाखा प्रमुख जीतू वर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, गुलशन भाटिया, राजपाल, रविंद्र कुमार, हेमंत गर्ग, नरेंद्र, संगीता रानी, राजेश गोयल, मनीष और रमन सोनी उपस्थित थे।