{"_id":"585a49e95a04910d368acca8b6c603e4","slug":"now-janta-darbar-in-delhi-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली सचिवालय में लगेगा जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली सचिवालय में लगेगा जनता दरबार
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार शनिवार से सचिवालय में जनता दरबार लगाने की तैयारी में है। इसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ-साथ अधिकारी भी बैठेंगे। समस्याओं का समाधान मौके पर करने की कोशिश होगी। अगर ऐसा नहीं हो सका तो शिकायत पत्र लेकर समाधान की तारीख तय की जाएगी। यह सब ऑनलाइन फीड होगा और अधिकारी के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करके मॉड्यूल पर चर्चा की। जनता दरबार में पहले दिन मुख्यमंत्री भी बैठेंगे जबकि बाकी दिन एक मंत्री की ड्यूटी होगी। मंत्री सभी विभागों की समस्या सुनकर समय निर्धारित कर देगा। शिकायतकर्ता की समस्याओं के निपटारे के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विभागों की ऐसी मैपिंग की गई है कि शिकायत के हिसाब से खुद इंटरनेट संबंधित अधिकारी तक उसे पहुंचा देगा। सभी विभागों के प्रमुख या टॉप अधिकारी के पास इंटरनेट से शिकायत पहुंच जाएगी। निर्धारित समय में समस्या का निपटारा करके शिकायतकर्ता को फोन पर बताना भी होगा। अगर समस्या नहीं निपटती है तो उसका वाजिब कारण भी अगली सुनवाई में बताना होगा।
विज्ञापन