अब मोबाइल ऐप से भी जमा कर सकेंगे हाउस टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद नगर निगम का हाउस टैक्स विभाग पेपर लैस किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने के लिए पहले वेबसाइट तैयार कर चुका है, जल्द ही शहर के लोग मोबाइल ऐप के जरिए भी हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे।
गाजियाबाद ही नहीं देश-दुनिया के किसी भी कोने से हाउस टैक्स जमा किया जा सकेगा। नगर निगम और प्राइवेट बैंक मिलकर मोबाइल ऐप तैयार कर रहे हैं।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक एप तैयार करने का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 15 से 20 दिन में ऐप तैयार हो जाएगा। इसके बाद विधिवत रूप से इसे लांच किया जाएगा।
प्राइवेट बैंक के साथ मिलकर तैयार हो रहा है ऐप
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद मोबाइल पर ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए हाउस टैक्स जमा किया जा सकेगा।
नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने के लिए प्राइवेट और सरकारी बैंकों की 50 से ज्यादा शाखाओं से टाइअप कर चुका है। इन शाखाओं में भी लोग हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे।
एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि अक्तूबर में इसे लांच कर दिया जाएगा। इसके बाद भवन मालिक मोबाइल ऐप के जरिए भी हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे।-अंचुल गुप्ता, कंप्यूटर प्रभारी, नगर निगम