{"_id":"6a9ed6a779110593fb0da488","slug":"now-councilors-will-also-come-forward-to-prevent-dengue-and-swine-flu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153878-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेंगू-स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अब पार्षद भी उतरेंगे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेंगू-स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अब पार्षद भी उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में हुई कार्यशाला, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा समुदाय स्तर पर सक्रिय भागीदारी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते स्वाइन फ्लू (एच1एन1) व डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सचिवालय में पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां मजबूत करना व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को स्वाइन फ्लू व डेंगू के लक्षण, रोकथाम, समय पर पहचान व उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी गई। मंत्री ने कहा कि बीमारी की रोकथाम को केवल अस्पतालों तक सीमित न रखते हुए आरडब्ल्यूए, स्कूलों, मार्केट एसोसिएशन, कम्युनिटी संगठनों व सफाई टीमों को भी शामिल करना चाहिए। कंस्ट्रक्शन साइट, ड्रेनेज, कचरे व पानी से जुड़ी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
उन्होंने पार्षदों से स्वास्थ्य विभाग व फील्ड टीमों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। साथ ही दिल्लीवासियों को आगाह किया कि हर बुखार को स्वाइन फ्लू या डेंगू न समझें, बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। कार्यशाला में हाथ धोने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने, भीड़ में मास्क पहनने, पर्याप्त आराम व तरल पदार्थ लेने की जानकारी भी दी गई।