{"_id":"acf2225f73cc6156586102e791ca3d3f","slug":"now-congress-promotes-online-to-catch-youth-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद खुली कांग्रेस की, अब युवाओं को ऑनलाइन लुभाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद खुली कांग्रेस की, अब युवाओं को ऑनलाइन लुभाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Mar 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव में सफलता से सबक लेकर कांग्रेस ने यूथ वोटर्स का लिंक सोशल मीडिया से ढूंढना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि बड़े स्तर पर ट्वीटर, फेसबुक, वेबसाइट्स के थ्रू कंपेन चलाएंगे। स्मार्ट फोन और इंटरनेट से जुड़ने वाले कांग्रेस व यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय कांग्रेस की टीम इस काम में प्रदेश टीम की मदद करेगी।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस की बैठक बुलाकर उन्हें कहा गया है कि वाट्सऐप व अन्य नेटवर्किंग से जुड़कर कांग्रेस का एजेंडा तय करें। संगठन केयुवा चेहरों को सोशल मीडिया केसाथ जोड़कर माहौल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद इस पहलु में पिछड़ने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरिशंकर गुप्ता समेत दो नेताओं जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक व महासचिव राधिका खेड़ा सोशल मीडिया का काम देखेंगे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन की पांचवी मंजिल तय कर दी गई है। यहां कंप्यूटर, बड़े टीवी सेट रखे जा रहे हैं। टीम देखेगी और बडे़ नेताओं से राय लेकर उसे आगे बढ़ाएगी।
दिल्ली कांग्रेस में राहुल गांधी के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम, बैठकें अपलोड करनी शुरू की थी लेकिन प्रदेश के नेता ट्वीटर या फेसबुक पर रेगुलर नहीं मिलते। हालांकि अजय माकन, जेपी अग्रवाल, कपिल सिब्बल जैसे चेहरे जरूर आते हैं।
दिल्ली भाजपा के फेसबुक पेज पर 4.5 लाख जुड़े हैं जबकि कांग्रेस केपेज पर दो हजार लोग ही जुड़े हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन के नौ हजार फॉलोअर्स हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह केपास छह सौ से भी कम हैं। जबकि आप के फेसबुक पेज पर 17 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं का कहना है कि युवा टीम स्मार्ट फोन के साथ निरंतर ट्वीट करके पार्टी प्रत्याशी, मुद्दों पर राय रखेंगे।