फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now charge of buying MLA on Sanjay Singh

केजरीवाल के खास पर MLA खरीदने का आरोप

Thu, 12 Mar 2015 12:14 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
now charge of buying MLA on Sanjay Singh

चौतरफा घिरी आम आदमी पार्टी पर लगातार संकट के बादल मंडराने के बीच पूर्व कांग्रेसी विधायक और संजय सिंह में वाकयुद्ध तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के खिलाफ एक स्टिंग करने का दावा किया है।

विज्ञापन


आसिफ मोहम्मद का दावा है कि संजय सिंह ने उन्हें लालच दिया था और उन्हें खरीदने की कोशिश की थी। संजय सिंह के अलावा आसिफ मोहम्मद ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेसी इस नेता ने कहा है कि इन लोगों ने केजरीवाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेंस के विधायकों से सम्पर्क किया था, और उन्हें तोड़ने की कोशिश की थी। वहीं संजय सिंह बोले कि आसिफ मोहम्मद साहब ना तो अछूत है और ना ही इतने महान कि इनसे बात नहीं की जा सकती। हां मैने एक साधारण मुलाकात की थी। अगर वो जिस स्टिंग को लाने की बात कर रहे हैं उसे साबित कर देते हैं तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने इंकार किया तो सामने लाउंगा स्टिंग

now charge of buying MLA on Sanjay Singh

आसिफ मुहम्मद भी पूर्व आप नेता राजेश गर्ग की तरह ही कह रहे हैं कि आम-आदमी पार्टी की ओर कांग्रेसियों से फोन पर बातचीत के साथ-साथ उन्हें तोड़ने के लिए उनसे मुलाकात भी की थी।

 
इस पूर्व कांग्रेस नेता का ये भी कहना है कि उन्हें खरीदने के लिए मंत्री पद का भी ऑफर दिया गया था वहीं अन्य दूसरे विधायकों को सरकार में शामिल कराने पर उन्हें बोर्ड अध्यक्ष जैसे पद दिलवाने का वायदा भी उनसे किया गया था। आसिफ ने कहा कि अगर संजय सिंह मेरी बातों से इंकार करते हैं तो मैं स्टिंग सबके सामने लेकर आऊंगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद ने भी आप पर जोड़-तोड़ का आरोप लगा चुके हैं। मतीन बोले आप के विधायक राजेश गर्ग ने मुझसे फोन पर संपर्क किया था। वो बोले कि वो ऊपर पार्टी में बात कर चुके आप हमारी सरकार बनवा दो। राजेश गर्ग मुझसे दिल्ली विधानसभा में भी मिलने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed