{"_id":"9f9e6c744e9e9b1c6c30930750e919cc","slug":"now-camera-will-be-on-during-invoices-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः चालान के वक्त ऑन रहेगा कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः चालान के वक्त ऑन रहेगा कैमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब कैमरे का बटन ऑन कर चालान करेंगे। इससे चालान काटने की पूरी प्रक्रिया की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हवलदार सतीश चंद द्वारा महिला रमनजीत कौर को ईंट मारने के मामले के बाद अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान करने वाले अपने सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न (शरीर पर लगाने वाला) कैमरा देगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमेरिका की पुलिस इसी तरह कैमरों का प्रयोग करती है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक पर ज्यादा ध्यान देगी।
विज्ञापन
सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालान करने वाले सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए जाएंगे। वह कैमरे देने के प्रस्ताव को फरवरी महीने में लेकर आए थे और इन कैमरों का ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा कैमरा
मगर हवलदार द्वारा ईंट मारने की घटना के बाद जल्द से जल्द चालान करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कैमरे दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तकनीक के प्रयोग करने से एक तरफ जहां भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी वहीं मौके पर घटी हर घटना का पुख्ता सबूत होगा। इसके अलवा अब चालान करने वाला पुलिसकर्मी अकेला नहीं होगा।
तीन से चार पुलिसकर्मी एक साथ रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं कि वह फील्ड में अपने व्यवहार को शांत रखें। किसी के साथ अभद्रता न करें। अगर कोई बदतमीजी करता है तो उसका नंबर नोट कर लें। कैमरे को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने सीने पर शर्ट में लगाएगा।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब चालान करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन को रोकेगा तो वह अपने कैमरे का बटन ऑन कर लेगा। इससे मौके की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाएगी। बताया जा रहा है कि एक कैमरे की कीमत बहुत ज्यादा है। वह बिना बैटरी बदले दो से ढाई घंटे चल सकता है।