फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now book your coach in Delhi metro

खुशखबरी! अब मेट्रो में भी होगा रिजर्वेशन

Sun, 23 Mar 2014 05:15 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
Now book your coach in Delhi metro

जी हां, अब आप दिल्ली मेट्रो में पूरी की पूरी कोच बुक करा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) आपको ये सुविधा देगी कि अगर आप 45 लोगों से अधिक के ग्रुप में हैं तो आप 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में अपने लिए कोच बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन


देशी हों या विदेशी सैलानी, सरकारी स्कूल के बच्चे हों या प्राइवेट स्कूल के और या फिर कोई विशेष बच्चों के लिए चल रहा एनजीओ हो, ये सभी मेट्रो में घूमने के लिए अपने कोच बुक करा सकते हैं जिसके लिए उन्हें 30000 से 50000 रुपए तक देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डीएमआरसी की मेट्रो कोच या ट्रेन रिजर्वेशन नीतियों के तहत कोई भी टूअर ऑपरेटर, सरकारी या प्राइवेट एजेंसी या कोई भी व्यक्ति किसी समूह या स्कूल की तरफ से मेट्रो कोच या ट्रेन बुक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी मेट्रो में कोच की बुकिंग

Now book your coach in Delhi metro

बुकिंग मेट्रो के किसी भी स्टेशन से कराई जा सकती है और इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शा‌मिल है। बुकिंग कराने पर किराया, यात्रियों की संख्या और फैसिलिटेशन चार्ज, उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर निर्भर करेगा। ये सुविधा उस समूह को दी जाएगी जो 45 से कम और 150 से ज्यादा ना हो। डीएमआरसी, सरकारी स्कूलों और एनजीओ जो स्पेशल स्कूल चलाते हैं से कोई फैसिलिटेशन चार्ज नहीं लेगा।

आप कोच सिर्फ सबसे लंबी मेट्रो ट्रेन जिसमें 8 कोच होते हैं का बुक करा सकते हैं। मेट्रो की लाइन नं. 1,2,3,4 पर गुजरने वाली मेट्रो के एक कोच को बुक करने के लिए फैसिलिटेशन चार्ज समेत 50000 रुपए देने होंगे। लाइन नं. 5 की एक कोच के लिए 30000 रुपए और एयरपोर्ट लाइन के लिए 40000 रुपए देने होंगे।

इन किरायों में 10 प्रतिशत के हिसाब से हर साल की 1 अप्रैल को वृद्धि होगी। यहां पर यह भी ध्यान देने योग्य है कि अगर जिस स्टेशन से आप चढ़ें हैं और जहां उतरते हैं वो अलग-अलग मेट्रो लाइन पर हैं तो आपकी बुकिंग एक से ज्यादा कोच की बुकिंग मानी जाएगी और किराया भी उसी के हिसाब से देना होगा।

रिजर्वेशन पर मिलेंगी कुछ खास सुविधाएं

Now book your coach in Delhi metro

कुछ स्पेशल सुविधाएं जो इस यात्रा के दौरान मेट्रो कॉर्पोरेशन उपलब्ध कराएगा उनमें ग्रुप के लिए फ्री पार्किंग, वेलकम मैसेज या स्पेशल अनाउंसमेंट, यात्रियों को स्म‌ृति चिन्ह भेंट करना और मेट्रो म्यूजियम या हैंडीक्राफ्ट जैसै अन्य एग्जिबिशन में बहुत कम किराए पर घूमना आदि शामिल है। इसके साथ ही डीएमआरसी का एक सदस्य पूरी यात्रा के दौरान उनका गाइड बनकर ग्रुप के साथ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed