फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now admission process will be online of universities.

अब ऑनलाइन होगी विश्विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया

Wed, 30 Dec 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Dec 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Now admission process will be online of universities.

दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बड़ा कदम उठाया है। सभी विश्वविद्यालयों को नए शैक्षिक सत्र से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिन विश्वविद्यालयों में पहले से ही इस ऑनलाइन दाखिले हो रहे हैं, उन्हें अपने पूरी प्रक्रिया की जानकारी यूजीसी को देनी होगी। दाखिला प्रक्रिया जटिल होने के कारण छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलर वर्किंग कमेटी की सदस्य भगवती राजपूत का कहना है कि देश में 759 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें से 18 से 20 प्रतिशत ही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के नियम का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपतियों को भेजा सर्कुलर

Now admission process will be online of universities.

हरियाणा के किसी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया अगर है तो स्नातक स्तर तक ही इसका लाभ मिल पाता है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया अगर सभी जगह सुनिश्चित होगी तो इससे छात्रों की भागदौड़ कम तो हो ही जाएगी।

इसके साथ ही आवेदन के समय होने वाली गलतियों में भी कमी आएगी। पूरी व्यवस्था पारदर्शी होने से दाखिला प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

शैक्षिक सत्र 2016-17 से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश ने सभी विश्वविद्यालयों के उप कुलपतियों को सर्कुलर जारी किया है। इसके अलावा जिन विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है उनसे प्रगति रिपोर्ट और सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed