फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now 14-day judicial custody threw ink will remain in the spirit.

14 दिन की हिरासत में स्याही फेंकने वाली लड़की

Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now 14-day judicial custody threw ink will remain in the spirit.

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने भावना अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा खुद को आम आदमी सेना की कार्यकर्ता बताती हैं और केजरीवाल सरकार से नाराज है।
विज्ञापन


भावना अरोड़ा को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर स्याही डालने के लिए ये सजा मिली है। भावना का आरोप है कि कि ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत लगाए जाने वाले सीएनजी स्टिकर में धांधली की गई है। इसी बात से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद भावना को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने भावना को एक दिन के लिए जेल भेजा था। लेकिन अब भावना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Now 14-day judicial custody threw ink will remain in the spirit.

बता दें कि सम-विषम फॉर्मूले को सफल बनाने के लिए रविवार को आयोजित ‘शुक्रिया दिल्ली’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना ने राजधानी की राजनीति में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा को आमने-सामने ला दिया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा था कि एक युवती ने सम-विषम के नाम पर सीएनजी सर्टिफिकेट में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री की ओर स्याही फेंक दी, जिसके कुछ छींटे उन पर और साथियों पर पड़े।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना को भाजपा की साजिश करार देते हुए दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से चिंतित भाजपा लोगों की हत्या करवा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed