फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice to Priya Sachdev on the application of Sanjay Kapoor's sister Mandira Kapoor

Delhi NCR News: संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर की अर्जी पर प्रिया सचदेव को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
पटियाला हाउस कोर्ट में दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर (मंधिरा कपूर स्मिथ) की ओर से दायर अर्जी पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सिद्धांत सिहाग की अदालत ने उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। मंदिरा ने प्रिया से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अदालत में पेश करने की मांग की है। यह अर्जी प्रिया सचदेव कपूर द्वारा मंदिरा कपूर के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत से जुड़ी हुई है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद मामले की आगे की सुनवाई और बहस के लिए 30 मार्च की तारीख निर्धारित कर दी है। सुनवाई के दौरान मंदिरा कपूर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुईं और उन्होंने प्रिया की मानहानि शिकायत पर अपना जवाब दाखिल किया। उनके वकील अमित प्रसाद ने एक अलग आवेदन दायर करते हुए तर्क दिया कि कथित मानहानिकारक बयानों को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज रिकॉर्ड पर लाए जाना आवश्यक हैं, ताकि सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed