{"_id":"5d0814ce8ebc3e50954c20ae","slug":"notice-on-the-houses-built-on-the-land-of-lake-arthla-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थला झील की जमीन पर बने मकानों पर नोटिस होंगे चस्पा, धवस्तीकरण की फिर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थला झील की जमीन पर बने मकानों पर नोटिस होंगे चस्पा, धवस्तीकरण की फिर तैयारी
Tue, 18 Jun 2019 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
अर्थला झील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थला झील की जमीन खाली कराने के मामले में नगर निगम और जिला प्रशासन को अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में अब नगर निगम और जिला प्रशासन दोनों फिर से ध्वस्तीकरण की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले निगम का संपत्ति विभाग झील की जमीनों पर बने मकानों पर नोटिस चस्पा कर मकान खाली कराने की प्लानिंग कर रहा है। मकान खाली न किए तो कब्जा करने वाले लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
अर्थला झील की जमीन पर करीब 550 मकान बने हुए हैं। 29 मई को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में यहां 18 मकान ढहाए गए थे। विरोध के बीच हुई कार्रवाई की रिपोर्ट नगर निगम ने 31 मई को एनजीटी के समक्ष पेश की, लेकिन कोर्ट ने 10 जुलाई को डीएम को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एनजीटी के इस आदेश से अफसरों में हड़कंप मचा है। ऐसे में अधिकारी अपनी गर्दन बचाने को अब फिर से यहां बड़ी कार्रवाई की गुपचुप तैयारी कर रहे हैं। निगम अधिकारी अग्रिम कार्रवाई पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन निगम सूत्रों की मानें तो अर्थला झील पर बने मकानों पर जल्द ही नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इन नोटिस के जरिए लोगों को मकान खाली करने की अंतिम चेतावनी दी जाएगी।
इसके बाद भी मकान खाली न करने पर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो करेगा ही, उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि जमीन खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।