फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice issued to NIA on Engineer Rashid's application

Delhi NCR News: इंजीनियर राशिद की अर्जी पर एनआईए को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
याचिका में राशिद ने संसद के सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम बेल मांगी थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ इंजीनियर राशिद की अर्जी पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने दिसंबर में होने वाले संसद के सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम बेल मांगी है। विशेष न्यायाधीश जज चंदर जीत सिंह ने एनआईए को नोटिस जारी किया और अर्जी पर जवाब मांगा। इंजीनियर राशिद टेरर फंडिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
एनआई ने अक्तूबर 2019 में राशिद के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। मार्च, 2022 में एक विशेष एनआईए कोर्ट ने उनके और दूसरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी), 121 (भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ना) और 124ए (देशद्रोह) के साथ-साथ आतंकवादी कामों और टेरर फंडिंग से जुड़े अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (यूएपीए) के तहत आरोप तय किए।
विज्ञापन

कोर्ट ने अब मामले की सुनवाई 21 नवंबर को तय की है। बारामूला के सांसद ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में शामिल होने के लिए बिना किसी खर्च के अंतरिम बेल या कस्टडी पैरोल मांगी थी। यह याचिका सोमवार को दाखिल की गई थी। संसद सत्र में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल के खर्च में बदलाव की उनकी याचिका हाई कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed