{"_id":"5d35ed678ebc3e6ca435e505","slug":"notice-issued-to-49-buildings-by-north-delhi-municipal-corporation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 49 भवनों को जारी किया नोटिस, कार्रवाई में देरी से हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 49 भवनों को जारी किया नोटिस, कार्रवाई में देरी से हो सकता है हादसा
Mon, 22 Jul 2019 10:37 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
झुकी हुई इमारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक इमारतों के गिरने से कोई हादसा न हो इसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 49 खतरनाक भवनों को नोटिस जारी किया है। इनमें से कुछ ऐसी इमारतें भी हैं, जिनपर बारिश अपना कहर बरपा सकता है। उधर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मदनगीर क्षेत्र में झुकी इमारत को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है।
उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में ऐसी इमारतें हैं, जिनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। उत्तरी दिल्ली ने ऐसी 49 इमारतों की पहचान कर उन्हें मरम्मत करने या ध्वस्त करने संबंधी नोटिस जारी कर दिया है।
पहले से जर्जर और खतरनाक हो चुकी इमारतों का मानसून सीजन में ढहने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक भी बिल्डिंग की खतरनाक होने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
निगमायुक्त वर्षा जोशी के मुताबिक उत्तरी निगम क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी खतरनाक भवनों को ध्वस्त करने या मरम्मत के नोटिस दिए गए हैं।

उधर, दक्षिणी निगम क्षेत्र के मदनगीर इलाके में झुकी इमारत को ध्वस्त करने से पहले इसे स्थायित्व देने की कोशिश की जा रही है ताकि कार्रवाई के दौरान भवन के ढहने का खतरा न रहे। ऊपरी मंजिलों को गिराने के दौरान आसपास के सभी भवन मालिकों को भी फिलहाल मकान खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं।