फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Nothing wrong in advertising to address Kejriwal government '

'केजरीवाल सरकार कहने में गलत कुछ नहीं'

Wed, 12 Aug 2015 02:08 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
'Nothing wrong in advertising to address Kejriwal government '

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार यदि स्वयं को केजरीवाल सरकार के नाम से संबोधित करती है तो इसमें गलत क्या है। विज्ञापन में केजरीवाल सरकार लिखने या दिखाने में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कैसे हो गया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता अजय माकन की विज्ञापन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने कहा कि हर सरकार स्वयं को अपने नेता के नाम से प्रचारित करती है।

विज्ञापन


यह हमने आम तौर पर सभी सरकारों के मामले में देखा है। अदालत ने कहा इसमें कोई दिक्कत नहीं है। अदालत ने इस मामले में अब सुनवाई 1 सितंबर तय की है।

अदालत ने फिलहाल दिल्ली सरकार को याची अजय माकन के उस तर्क भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है जिसमें माकन ने आरोप लगाया है कि सरकार अभी भी टीवी, रेडियो व समाचार पत्रों में विज्ञापन दे रही है। विज्ञापनों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिमामंडित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय माकन ने दी थी याचिका

'Nothing wrong in advertising to address Kejriwal government '

माकन ने कहा है कि गत 29 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने अदालत में कहा था कि उनके विज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के किसी निर्देश का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह सरासर गलत है।


सरकार द्वारा जारी विज्ञापनों में मुख्यमंत्री की तस्वीर है। इनमें विपक्षी पार्टियों की अलोचना की जा रही है और मुख्यमंत्री का गुणगान किया जा रहा है जो सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष 29 जुलाई को सरकार द्वारा दिए गए विज्ञापनों की तस्वीर भी पेश की। इससे पूर्व 3 अगस्त को सरकार ने अदालत में बताया था कि पिछले तीन माह में उन्होंने विज्ञापन पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed