{"_id":"f06d6488521cc04475030612a341ee69","slug":"not-stop-road-accident-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहे सड़क हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहे सड़क हादसे, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित गति के वाहनों की चपेट में आने से एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर एक वाहन को कब्जे में लिया है, जबकि चालक फरार है। बलिया, यूपी निवासी विजय शंकर बजरंग चौक के पास पान-बीड़ी का खोखा लगाता था।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह खोखा लेकर बजरंग चौक जा रहा था। एसएसएन स्कूल के पास खोखे का टायर खराब हो गया। वह बैठ कर टायर के नटबोल्ट कस रहा था कि अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर एक वाहन को कब्जे में लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है।
विज्ञापन
दूसरी घटना शनिवार देर रात सूरजकुंड के पास हुई। सेक्टर-9 निवासी ज्ञानचंद (80) किसी काम से सूरजकुंड गए थे। लौटते समय वाहन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी रविवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
इसके अलावा बल्लभगढ़ में वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजस्थान निवासी छिदर किसी काम से यहां आया था। पांच दिसंबर को किसी काम से सेक्टर दो से जा रहा था। उसी दौरान एक वाहन ने आकर टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।