फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not raise prices flat till 2015

राहतः 2015 तक नहीं बढ़ेंगी फ्लैट की कीमतें

Mon, 11 Aug 2014 08:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Aug 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
not raise prices flat till 2015

आवास एवं विकास परिषद ने अपनी योजनाओं को हिट कराने के लिए 2015 तक फ्लैट की कीमतें न बढ़ाने का निर्णय लिया है। परिषद ने सबसे पहले इस स्कीम को सिद्धार्थ विहार योजना में लागू किया है।

विज्ञापन


आविप सिद्धार्थ विहार में बहुमंजिला इमारतों में करीब 1500 फ्लैट बना रहा है। मार्केट रेट के हिसाब से इनकी कीमत अधिक है। हालांकि अफसरों का कहना है कि भूकंप रोधी विदेशी शियरवाल तकनीक के चलते इनकी लागत कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन


इसलिए फ्लैट बिकें या फिर न बिकें, 2015 तक इनकी कीमतें स्थिर रखी जाएंगी। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि 2015 तक फ्लैट का मार्केट रेट तो बढ़ेगा मगर परिषद इनकी कीमतें नहीं बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि परिषद की इस स्कीम से योजना के फ्लॉप होने का डर खत्म हो गया है। अब योजना के लांच होने से तीन साल के भीतर यानी 2015 तक फ्लैट बिक ही जाएंगे।


सबसे ज्यादा लाभ सिद्धार्थ विहार के साथ दिल्ली-सहारनपुर और लोनी योजना के आवेदकों को मिल सकता है।

20 फीसदी की बढ़ोतरी संभव

बिल्डर एसोसिएशन के महासचिव का कहना है कि 2015 में फ्लैट की मार्केट वैल्यू में 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ऐसे में 40 लाख का फ्लैट 50 लाख की कीमत तक पहुंच सकता है, मगर परिषद अपनी पुरानी कीमतें रखकर लोगों को लुभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed