फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not one but two brothers were murdered, the body of the second brother was found in a locked house late at night.

Delhi NCR News: एक नहीं दो भाइयों की हुई थी हत्या, दूसरे भाई का शव देर रात बंद घर में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
गीता कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस ने देर रात को बरामद किया बड़े भाई इरशाद का शव
सिर के पास लगी थी गोली, हत्या करने के बाद बदमाशों ने दरवाजे पर बाहर से लगा दिया था ताला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में शाहिद उर्फ आशु हत्याकांड की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बदमाशों ने शाहिद की ही नहीं बल्कि उसके बड़े भाई इरशाद (30) की भी गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात तक जब इरशाद का पता नहीं चला तो पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। लोकेशन उसके घर के भीतर की मिली, लेकिन घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो भीतर इरशाद का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। एक साथ दो भाइयों की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही दोबारा क्राइम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले इरशाद को मारा गया इसके बाद शाहिद को गोली मारी गई। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी देने से बच रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने शाहिद और इरशाद के किरायेदार मुन्ना के दो बेटों इमरान और चांद पर हत्या का शक जाहिर किया था। दरअसल मुन्ना और उसका परिवार दोनों भाइयों का मकान खाली नहीं कर रहे थे। इसको लेकर दोनों में विवाद था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह हत्या की वजह हो सकती है।
विज्ञापन

-------------------
शनिवार शाम को छोटे भाई की गोली मारकर की थी हत्या

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम बदमाशों ने रानी गार्डन में शाहिद उर्फ आशु (20) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह अपनी दुकान में खुद ही सफेदी कर रहा था। शाहिद अपने भाई इरशाद, भाभी व बहन गुलशन के साथ यहां रहता था। परिवार की आसपास कई प्रॉपर्टी हैं। शाहिद की हत्या के बाद इरशाद का कुछ पता नहीं चल रहा था। गुलशन बार-बार बड़े भाई को बुलाने की बात कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल पिक नहीं हो रहा था। जिस मकान में इरशाद रहता था। उसका ताला बाहर से लगा था। दरअसल इरशाद की पत्नी अपने मायके में थी। काफी पड़ताल के बाद उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह घर की ही मिली। पुलिस ने कमरे पर लटका ताला तोड़ा तो इरशाद मृत मिला। उसके सिर के पास गोली मारी हुई थी। एक साथ दो भाइयों की मौत से बहन गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed