{"_id":"6ab3dd4d7a2d5544d50e48e9","slug":"sewer-line-to-be-laid-in-dilshad-garden-at-a-cost-of-129-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1209-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिलशाद गार्डन में 1.29 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिलशाद गार्डन में 1.29 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र स्थित दिलशाद गार्डन के टेलीफोन एक्सचेंज और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों निवासियों को जल्द सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगभग 1.29 करोड़ की लागत वाली परियोजना की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस योजना की सबसे राहत देने वाली बात यह है कि घनी आबादी और व्यस्त सड़कों वाले इस इलाके में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों को नहीं खोदा जाएगा। जल बोर्ड पारंपरिक खुदाई के बजाय आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक यानी हॉरिजॉन्टल डाइरेक्शनल ड्रिलिंग का सहारा ले रहा है। इससे जमीन के नीचे करीब 800 मीटर लंबी और 450 एमएम की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। ब्यूरो