फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not officials its Centre-state's war : Kejriwal

नजीब से नहीं, केंद्र से है हमारी जंग : केजरीवाल

Thu, 21 May 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Not officials its Centre-state's war : Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में तैनात अधिकारियों से कहा कि हमारी किसी अधिकारी, उपराज्यपाल नजीब जंग से कोई लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई राज्य और केंद्र के अधिकारों की है।

विज्ञापन


हमें अधिकारियों पर भरोसा है, तभी काम चल रहा है। जो अधिकारी काम कर रहे हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके साथ खड़े हैं। हालांकि करीब पौने तीन घंटे चली संविधान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम और कार्य संपादन प्रक्रिया नियम को समझने के लिए रखी गई बैठक में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से बुलाई गई बैठक में प्रधान सचिव, सचिव, विभाग प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था जिसमें दानिक्स अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री गोपाल राय भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैमलिन भी थी बैठक में शामिल

Not officials its Centre-state's war : Kejriwal

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि हमें अधिकारियों पर भरोसा है। जो संविधान में लिखा है, वही करें। जो चर्चा है, उसमें आप खुलकर बोल सकें इसलिए जा रहा हूं। जो राय बनेगी, उसे कानूनी राय के लिए भेजा जाएगा ताकि स्पष्टता आए।

इसके बाद राजेंद्र कुमार की द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन में सुप्रीम कोर्ट के 1962 के शमशेर सिंह केस का जिक्र किया गया तो एक आईएएस अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के 1982 के एक आदेश का जिक्र करके कहा गया कि राज्यपाल व उपराज्यपाल को अलग-अलग बताया गया है।

वहीं कुछ आईएएस अधिकारियों ने कहा कि ऑर्डर क्लियर होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के साथ कार्यवाहक मुख्य सचिव शकुंतला डी गैमलिन भी बैठीं थी। शकुंतला डी गैमलिन ने कहा कि वह एक्टिंग सीएस हैं।

केके शर्मा 24 मई को आ जाएंगे। उन्होंने कह कि कुछ चीजें नियम-कानून से होती हैं कुछ परंपरा से चलती हैं। सचिवालय में बैठकर अधिकारी संविधान, एक्ट व टीबीआर को इंटरप्रेट नहीं कर सकते।

..तो इसलिए नाराज थे अधिकारी

Not officials its Centre-state's war : Kejriwal

हम विशेषज्ञ नहीं हैं, इसका इंटरप्रेटेशन विशेषज्ञों से कराना चाहिए। सूत्रों के अनुसार रिटायर आईएएस अधिकारी व पूर्व प्रधान गृह सचिव अर्चना अरोड़ा ने आईएएस अधिकारियों का खुलकर पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का सम्मान होना चाहिए। अनिंदो मजूमदार के दफ्तर पर ताला लगाने की घटना बहुत गलत है। शकुंतला गैमलिन के बारे में जनता के बीच जाकर जो कुछ कहा गया, बदनामी होती है।

इस पर मुख्यमंत्री के सचिव राजेंद्र कुमार ने तुरंत कहा कि पत्र लिखकर उनका नाम भी पब्लिक के बीच गलत तरीके से पेश किया गया।वहीं कई अन्य आईएएस व दानिक्स अधिकारियों ने बात रखी।

आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से प्रधान सचिव (सर्विसेज और जीएडी) से हटाए गए अनिंदो मजूमदार बुधवार को छुट्टी पर रहे। जबकि सचिव व विभाग प्रमुखों को राय रखने के लिए उपमुख्यमंत्री ने बैठक में बुलाया था।

'हमारे खिलाफ हो रही साजिश'

Not officials its Centre-state's war : Kejriwal

उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार में चल रही तनातनी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ बड़े स्तर पर साजिश चल रही है। लेकिन जनता के साथ होने से किसी की फिक्र नहीं है।

वह केशवपुरम में केंद्रीय भंडार गृह के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इतनी उम्मीद से हमें भारी जीत दिलाई है, हम इसे पूरा कर रहे हैं। आपके विश्वास को गलत नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश चल रही है।

सारे लोग खिलाफ में इकट्ठे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह अपने एक वकील दोस्त से मिलने गए थे। मुलाकात के दौरान उसने कहा कि अरविंद जब मैं टीवी देखता हूं तो लगता है कि सभी लोग आपके खिलाफ हो गए हैं। लेकिन जनता आपके साथ है।

उन्होंने कहा कि जब जनता साथ है, तब चिंता की कोई बात नहीं है। इस मौके पर केंद्रीय भंडारगृह को चलाने वाली एजेंसी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सब्जियां महंगी नहीं होगी। आलू-प्याज हर गर्मी में महंगे हो जाते थे, लेकिन उसका स्टॉक करने पर हमारी तैयारी के चलते काबू रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed