{"_id":"5d5497578ebc3e6ce97ebceb","slug":"not-money-back-from-bike-boat-company-daughter-marriage-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट कंपनी से वापस नहीं मिला पैसा, टूटी बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट कंपनी से वापस नहीं मिला पैसा, टूटी बेटी की शादी
Thu, 15 Aug 2019 04:50 AM IST
देव कश्यप
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
bike boat
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक बोट कंपनी में निवेश करने वाले शख्स की बेटी की शादी पैसों के अभाव में टूट गई है। पीड़ित ने कर्ज लेकर कंपनी में निवेश किया था। निवेश करते वक्त उसे लगा था कि बेटी की शादी तक दोगुनी रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन उसे मूल धनराशि ही नहीं मिली। अब शादी टूटने से परिवार परेशान है।
विज्ञापन
दादरी के कोट गांव स्थित बाइक बोट कंपनी में बागपत के लुहारी गांव निवासी यशपाल ने भी निवेश किया था। वर्ष 2018 में यशपाल ने दो बाइक के लिए कंपनी में 1.24 लाख रुपये का निवेश किया था। उसे लाभ होने लगा तो उसने कर्ज लेकर 5.58 लाख रुपये और लगा दिए। रकम यह सोचकर निवेश की थी कि बेटी की शादी तक धनराशि जमा हो जाएगी और धूमधाम से बेटी के हाथ पीले करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बाइक बोट का सीईओ गिरफ्तार, पोंजी स्कीम से पांच हजार करोड़ रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
फरवरी, 2018 में बेटी की शादी सिसौली गांव में तय कर दी। शादी तय होने के बाद से ही परिजन बाइक बोट कंपनी से धन वापस करने की मांग करने लगे थे, लेकिन पैसा वापस नहीं किया। पैसों के अभाव में शादी टूट गई। यशपाल की बेटी की भाभी रीना ने बताया कि शादी टूटने से परिवार को काफी आघात पहुंचा है। बेटी की शादी के लिए जो धन जोड़ा था, वह बाइक बोट वाले खा गए। हार कर परिवार कंपनी के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो गए।