मोबाइल फोन नहीं दिलाया, तो छात्रा ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मोबाइल फोन न दिलाने पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बालों में लगाने वाली डाई पीकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त शिवानी (18) के रूप में हुई है।
पुलिस को उसके पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। विवेक विहार थाना पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शिवानी अपने परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहती थी। इसके परिवार में चाचा और चाची हैं। मां की मौत के बाद करीब 12 साल पहले शिवानी के पिता घर छोड़कर चले गए थे।
चाचा से की थी मोबाइल की डिमांड
पिता के जाने के बाद शिवानी को उसके चाचा राम प्रकाश ने ही पाला था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्राचार से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से चाचा से मोबाइल फोन मांग रही थी।
रामप्रकाश उसे बाद में मोबाइल दिलाने की बात कर रहा था। इससे नाराज होकर शनिवार शाम को शिवानी ने घर में बाली की डाई करने वाला तरल पदार्थ पी ली।
तबीयत बिगड़ने पर उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।