फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway has changed the timings of several trains.

Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
26 सितंबर से तीन ट्रेनों के आगमन समय में परिवर्तन, नवंबर से स्वराज व सर्वोदय एक्सप्रेस का बदलेगा समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया है। संशोधित समय अलग-अलग तारीख से लागू होगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22431 सुबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 सितंबर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। अभी इसका समय 12:45 बजे है। ट्रेन संख्या 19803 कोटा जंक्शन-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी 26 सितंबर से कटरा स्टेशन पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। वर्तमान समय 1:35 बजे है। वहीं, ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस 26 सितंबर से जम्मू तवी स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी। अभी इसका समय 6:20 बजे है।
विज्ञापन

नवंबर से दो ट्रेनों का बदलेगा समय
ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस का नया समय 25 नवंबर और ट्रेन संख्या 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम बीजी सर्वोदय एक्सप्रेस का 26 नवंबर से लागू होगा। दोनों ट्रेनों का शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव अब 10:02 से 10:04 बजे तक होगा। जम्मू तवी पर 11:20 से 11:30 बजे, कठुआ में 12:28 से 12:30 बजे और पठानकोट कैंट में दोपहर 1:15 से 1:20 बजे तक ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed