{"_id":"5bbff055bdec22500c63b9a3","slug":"northern-municipal-corporation-will-create-the-multistory-building-for-overcome-the-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उत्तरी निगम फ्लैट बनाकर दूर करेगा तंगहाली, पायलट आधार पर तैयार करेगा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उत्तरी निगम फ्लैट बनाकर दूर करेगा तंगहाली, पायलट आधार पर तैयार करेगा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वित्तीय बदहाली दूर करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम मॉडल टाउन और आजादपुर में किदवई नगर की तर्ज पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कराएगा। इसमें से 25 फीसदी फ्लैट का मालिकाना हक निगम अपने पास रखेगा। जबकि केंद्र सरकार को 75 फीसदी फ्लैट निगम 99 वर्ष की लीज पर उपलब्ध कराएगा। इससे जहां निगम को करोड़ों की आमदनी होगी वहीं निगम कर्मियों और अधिकारियों के लिए रिहायशी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
आजादपुर और मॉडल टाउन में ऐसे फ्लैट निगम ने तैयार कर रखे हैं। इनमें से ज्यादातर चार मंजिला है। लेकिन आशियाने की बढ़ती जरूरत और पुरानी इमारतों की जर्जर हालत को देखते हुए इसे तोड़कर निगम दोबारा बनाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही आर्किटेक्ट भी नियुक्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
तैयार होंगी बहुमंजिला इमारतें
करीब एक लाख वर्ग मीटर में तैयार होने वाली इन बहुुमंजिली इमारतों में करीब 25 फीसदी फ्लैट निगम के होंगे जबकि शेष 75 फीसदी केंद्र सरकार के अधीन विभागों या अन्य एजेंसी को 99 वर्षों की लिए लीज पर दिया जाएगा। इस परियोजना के तहत स्टाफ कॉलोनी को नए सिरे से विकसित किया जाएगा और इसकी सफलता के आधार पर दूसरे क्षेत्रों में भी निगम ऐसी परियोजनाएं शुरू कर सकता है। निगम ने इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है, जिसे जल्द ही अमली जामा पहनाने की तैयारी है।
विज्ञापन