{"_id":"afb727a2b0aded6038b714c03967dff7","slug":"northeast-woman-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर की युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर की युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबरसिटी में पूर्वोत्तर और इससे जुड़े राज्यों (पश्चिम बंगाल) के लोगों को निशाना बनाने की एक और घटना सामने आई है। मसाज पार्लर में काम करने वाली दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) की युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई।
विज्ञापन
शनिवार देर रात हुई घटना के बाद रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता एंबियंस मॉल स्थित एक मसाज पार्लर में काम करती है। पीड़िता ने बताया कि मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस में एग्जीक्यूटिव आरोपी शैलेंद्र सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया। शनिवार देर रात युवती एंबियंस मॉल से निकलकर होटल लीला के गेट नंबर दो के सामने आई तो आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया।
युवती को इस बात की भनक लगने पर उसने आरोपी शैलेंद्र को बुलाकर पीछा करने का कारण जाना तो आरोपी बदसलूकी पर उतर आया। युवती के विरोध करने पर शैलेंद्र ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सोमवार शाम डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर और उसके पड़ोसी राज्यों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। रात के समय नए गुड़गांव में पीसीआर भी बढ़ा दी गई हैं।