{"_id":"a83d89d3af068355bbd7bfc800877c33","slug":"north-west-india-weather-today-will-be-clear-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से साफ होगा उत्तर पश्चिम भारत का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से साफ होगा उत्तर पश्चिम भारत का मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Mar 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया और धूप खिली, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार से धूप खिलने और अधिकतम तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बर्फबारी हुई, तो उत्तराखंड में भी कुछ जगह बर्फ गिरी। बिहार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हिसार और चंडीगढ़ में 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
बर्फबारी और बारिश के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 2 से 4 डिग्री तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे 19.3 डिग्री था।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन में उत्तर पश्चिम भारत का अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। इस बीच 20 मार्च को फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, लेकिन इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।