फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'North Eastern Immigrants': Shocker in BJP Vision Document

BJP के विजन डाक्यूमेंट में भारी चूक, हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed, 04 Feb 2015 09:38 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
'North Eastern Immigrants': Shocker in BJP Vision Document

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनावों पर कोई घोषणा पत्र तो जारी नहीं किया, पर मंगलवार को पार्टी ने एक विजन डॉक्यूमेंट 2050 पेश किया गया। लेकिन उसमें भी एक भारी 'चूक' हो गई।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी का कहना है कि यह मशीनी त्रूटि है, पार्टी से इससे बिल्कुल इत्तफाक नहीं रखती। असल में यह मामला एक अंग्रेजी शब्द को लेकर है, जो भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में है।
विज्ञापन


वो शब्द है 'immigrants', जिसका मतलब है अप्रवासी या दूसरे देश से आकर बसने वाला। इस शब्द के इस्तेमाल पर विवाद हो गया है।

दरअसल, इस विजन डॉक्यूमेंट भाजपा ने 270 विंदुओं को समाहित करते हुए 35 अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के बारे में अपना नजरिया पेश किया है। जिसमें एक खास और बेहद संवेदनशील क्षेत्र के लोगों के लिए इसका प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट के लोगों को बताया 'अप्रवासी'

'North Eastern Immigrants': Shocker in BJP Vision Document

भाजपा के विजन डॉक्युमेंट के पृष्ठ संख्या 14 में नॉर्थ ईस्ट से दिल्ली आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशनों में स्पेशल सेल बनाने का जिक्र है। लेकिन इस मुद्दे की हेडलाइन में North Eastern immigrants लिखा हुआ है।

इसके सामने आते ही विपक्षी पार्टियों ने तुरंत हमला बोल दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने निशाना साधते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लोग नागरिक हैं, अप्रवासी नहीं। माकन के मुताबिक, बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।

हालांकि भाजपा का कहना है कि यह मशीनी गलती के चलते हुआ है। पार्टी immigrants नहीं बल्कि "migrants" लिखा था। वरिष्ठ नेत्री निर्मला सितारमन ने कहा है कि यह चूक टाइपिंग में असावधनी के चलते हुई है।



मामले पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

'North Eastern Immigrants': Shocker in BJP Vision Document

भाजपा की इस 'चूक' के लिए सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। मामले में चारों ओर भाजपा की आलोचना की जा रही है। बात तो यहां तक पहुंच गई है कि चुनाव के ऐन पहले हुई इस चूक की भाजपा को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

मुद्दे पर एक ट्विटर के यूजर ने लिखा है कि अभी मुझे मेरे ही देश में अप्रवासी बताया गया है। ऐसा कहने वाली वो पार्टी है, जो इस देश पर शासन करती है।

@AngellicAribam
Just got called 'immigrant' in my own country by the party that rules the country. Such sad state of affairs.

@manish_leo
So People from North East are Immigrants in their own country as per #Bedi Vision Document..!!! #Shame

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed