फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North east student murder case

आज सामने आएगा नीडो की मौत का असली सच

Mon, 03 Feb 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Feb 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
North east student murder case
अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेसी विधायक के बेटे नीडो तानियन की मौत का कारण आज पता चल जाएगा। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पुलिस ने तानियन से मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में अगर ये लोग दोषी पाए गए तो इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने तानियन के दोस्तों समेत कुछ अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि नीडो के शरीर पर मिले चोटों के निशान से उसकी मौत का कोई संबंध है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारण का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से मारपीट

नीडो के साथ मारपीट के आरोपी कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। हालांकि इनकी गिरफ्तारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले संभव नहीं है।

बता दें कि 29 जनवरी को नीडो तानियन अपने दोस्तों के साथ लाजपत नगर मार्केट में गया था। यहां उसके बालों को लेकर कुछ लोगों ने टिप्पणी कर दी थी। इस पर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने नीडो से मारपीट की थी।

बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद नीडो की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed