फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North Delhi civic body to be fined Rs 1 crore for no action against garbage burning: Gopal Rai

दिल्ली: किराड़ी में कूड़ा जलाने पर कार्रवाई न करना एमसीडी को पड़ा महंगा, लगा 1 करोड़ का जुर्माना

Fri, 16 Oct 2020 06:27 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 16 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
North Delhi civic body to be fined Rs 1 crore for no action against garbage burning: Gopal Rai
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर किरारी गांव में कूड़ा जलाने के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर कचरा जलाने की नियमित घटनाओं को उनके संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। राय ने कहा कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है। लेकिन एजेंसियां अबी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं। पर्यावरणीय मानदंडो पालन नहीं किया जा रहा है। कचरे के ढ़ेर जलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि क्षेत्र में कचरा जलाने पर नियंत्रण हो सके। 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हवा की अनुकूल गति के कारण प्रदूषकों के व्यापक स्तर पर फैलने में मदद मिलने से शुक्रवार को दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में आंशिक कमी आई है। शहर में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को 24 घंटे का औसत 315 था, जो 12 फरवरी (एक्यूआई 320) के बाद से सबसे खराब स्थिति थी। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’ और 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब तथा 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राघव चड्ढा ने भाजपा पर बोला हमला  

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने भी किराड़ी में कूड़ा जलाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा शासित एमसीडी कूड़ा जलाकर दिल्ली में वायु प्रदूषण से लड़ने में अपना योगदान दे रही है। 

राघव चड्ढा ने कहा कि एमसीडी दिल्ली वालों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रही है। मैं ईपीसीए से अपील करता हूं कि वो एमसीडी के खिलाफ सख्त कदम उठाए। एमसीडी के पापों ने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि एमसीडी सबसे भ्रष्ट विभाग है। उन्होंने कहा कि मैं एमसीडी को याद दिलाना चाहता हूं कि दिल्ली को साफ रखना उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। कचरे का निपटान एक स्थायी तरीके से किया जाना चाहिए और एमसीडी इसमें पूरी तरह से विफल रही है।

वायु प्रदूषण के 95 प्रतिशत स्थानीय कारण 'आप' की जिम्मेदारी : आदेश गुप्ता

दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को दावा किया कि पराली जलाये जाने से दिल्ली में सिर्फ पांच प्रतिशत, जबकि स्थानीय कारणों से 95 प्रतिशत प्रदूषण होता है। इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है।

गुप्ता ने कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निगम वायु प्रदूषण से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है। गुप्ता ने पार्टी शासित नगर निगमों के तीनों मेयरों के साथ संयुक्त संवादददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने नगर निकायों का करीब 13,000 करोड़ रुपया बकाया रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed