फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Non-interlocking work Over.

नॉन इंटरलॉकिंग का काम खत्म, फिर भी गाड़ियां लेट

Mon, 12 Oct 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Non-interlocking work Over.

असावटी में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य रविवार देर रात खत्म होने के साथ ही सोमवार से गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन गाड़ियां अभी समय की पटरी पर नहीं लौट पाई हैं।

विज्ञापन


ऐसे में नौकरीपेशा दैनिक यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। सोमवार को नई दिल्ली जाने वाली कई गाड़ियां विलंब से चलीं। 25 सितंबर से असावटी में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार की देर रात काम खत्म हो गया। सोमवार से रेलवे ने पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल के बीच रद्द की गई गाड़ियों का परिचालन तो शुरू कर दिया लेकिन अभी भी गाड़ियां समय पर नहीं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से चलेगी इंटरसिटी

Non-interlocking work Over.

सोमवार को पलवल से चलने वाली 64055 शटल, 64491 महिला स्पेशल और कोसीकलां-गाजियाबाद शटल 64901 विलंब से यहां पहुंचीं। जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। लोग समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए।

रेलवे ने सोमवार को आगरा कैंट से नई दिल्ली को जाने वाली आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस को रद्द कर रखा था। ऐसे में पलवल-गाजियाबाद और कोसीकलां-गाजियाबाद शटल में दैनिक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एएस नेगी का कहना है कि इंटरलॉकिंग के चलते अभी एक दो दिन समस्या बनी रहेगी, उसके बाद गाड़ियां समय पर चलेंगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से इंटरसिटी का परिचालन यथावत शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed