फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Non-BS-VI freight vehicles banned in Delhi from November 1

Delhi Air Pollution: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रदूषण रोकने के लिए उठाया कदम

Tue, 28 Oct 2025 03:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Oct 2025 03:47 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में 1 नवंबर 2025 से बाहर से आने वाले सभी वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों पर सख्त नियम लागू हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Non-BS-VI freight vehicles banned in Delhi from November 1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एक नवंबर से सभी वाणिज्यिक मालवाहक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-VI से नीचे के सभी वाणिज्यिक मालवाहक वाहन के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। बीएस-VI सीएनजी, एलएनजी और ईवी को छूट रहेगी। वहीं दिल्ली में पंजीकृत वाहन आ जा सकेंगे।

विज्ञापन


सभी बीएस-IV वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों जैसे कि एलजीवी, एमजीवी और एचजीवी को 31 अक्तूबर तक सीमित अवधि के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति है। इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर दिल्ली परिवहन विभाग ने यह निर्देश जारी किया था। विभाग ने साफ कहा था कि केवल बीएस-6 मानक वाले वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों को ही 31 अक्तूबर 2026 तक राजधानी में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा और केवल इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि यह निर्णय दिल्ली की वायु गुणवत्ता में दीर्घकालिक सुधार और पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रदूषणकारी वाहनों की रोकथाम के उद्देश्य से लिया गया है।


हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में हल्का सुधार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार आया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 दर्ज किया गया, जिसमें रविवार के तुलना में 30 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में दिनभर हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिली, इसके चलते दृश्यता भी कम रही।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार में 400 से अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed