{"_id":"531b2b5fd73fd974f172959a04f37f5e","slug":"nomination-from-saturday-adminstration-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन श्ानिवार से, प्रशासनिक तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन श्ानिवार से, प्रशासनिक तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 14 Mar 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं लोकसभा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। जिसको लेकर फरीदाबाद जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
चुनाव नामांकन को लेकर जिला प्रशसन ने शुक्रवार को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संबंधित अधिकारियों को जिला उपायुक्त की ओर से नामांकन प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी, ताकि बाद में किसी बात को लेकर विवाद न हो।
जिला प्रशासन के मुताबिक नामांकन फार्म भरने के लिए सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर ही प्रत्याशियों को आना होगा। नामांकन आवदेन के लिए सुबह 11:00 बजे से दोहपर 3:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्याशी जिला निर्वाचन कार्यालय पर संपर्क कर नामांकन के लिए फार्म संख्या-26 व फॉर्म संख्या-2 भरेगा। जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
पलवल के प्रत्याशियों का नामांकन फरीदाबाद में
फरीदाबाद लोकसभा में पलवल जिला भी आता है। वहां के जो भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में खड़े होंगे उन्हें नामांकन फार्म भरने के लिए फरीदाबाद के ही लघु सचिवालय में आना होगा। इस सीट के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में जिला उपायुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए आवेदन फरीदाबाद में ही कराने का फैसला लिया गया है।