फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Zahir khan of Nooh secured Gold

गोल्ड मेडलिस्ट जहीर खान का किया स्वागत

Tue, 24 Dec 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Zahir khan of Nooh secured Gold
नूंह। हरियाणा स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के सुडाका गांव निवासी जहीर खान ने सीनियर वर्ग में 221 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। रामचरित मानस पब्लिक स्कूल वसंत विहार करनाल में यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित हुई थी। जहीर खान के पिता अल्ली पहलवान भी वर्ष 1993-1994 की नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में 63 किलोग्राम वजन में सिल्वर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा चैंपियन जहीर खान ने कहा कि मेरी सफलता का सारा श्रेय मेरे गुरु अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर मुख्य शिक्षक आबिद हुसैन को जाता है जिन्होंने हमें कोचिंग देकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। जहीर खान ने कहा कि 2 से 8 फरवरी तक कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

चैंपियन जहीर का स्वागत करते हुए जिला एनएसएस संयोजक नूंह प्राध्यापक अशरफ हुसैन ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों को भविष्य संवारने का अवसर मिलता है। खेलों के द्वारा समाज में युवाओं में तेजी से फैल रहे नशे को रोका जा सकता है। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए विद्यालयों में मुहिम छेड़ कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान जल्दी ही जिला स्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed