फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youtuber sahil said before mumbai police custody

कल मेरी नई पोस्ट न आए तो समझना गेम ओवर

Tue, 29 Sep 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
youtuber sahil said before mumbai police custody
मुबंई सरकार पर टिप्पणी करने वाले साहिल को मुंबई पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। यूट्यूबर और मॉडल साहिल चौधरी को उनके सेक्टर-19 स्थित घर से मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर सोमवार को हिरासत में लिया। उसने उसी दिन ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर वीडियो बनाने के मामले में 28 सितंबर को बिना किसी नोटिस या वारंट के मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पकड़ लिया है। उन्होंने यह भी लिखा कि ‘अगर कल शाम तक उनकी कोई नई पोस्ट नहीं आये तो इसका मतलब उनका गेम ओवर हो गया है’।
विज्ञापन

साहिल ने अपनी पोस्ट में कहा है कि सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी उन्हें घर से लेने आए थे, मगर उनके साथ फ्लाइट में बस एक कांस्टेबल गया था। उन्होंने आगे लिखा, उन्हें नहीं मालूम कि मुंबई पुलिस उनके साथ क्या करने वाली है, लेकिन फिर भी लड़ते रहना है। वह लिखते हैं, यहां नहीं रुकूंगा अभी। सिस्टम ठीक करना है तो अभी और कुर्बानियां देनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने मंगलवार शाम चार बजे के करीब साहिल के यूट्यूब अकाउंट से सुशांत मामले पर बने करीब 60 वीडियो डिलीट करा दिए हैं। इसके साथ ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद हो गया है। सोशल मीडिया पर साहिल को रिहा करने की मुहिम छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं सुशांत सिंह के जीजा
अभिनेता सुशांत के जीजा ओपी सिंह हरियाणा पुलिस में कमिश्नर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती फरीदाबाद में ही है। सुशांत राजपूत मामले में पुलिस आयुक्त और उनकी पत्नी रानी से भी विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ सीबीआई भी कई जानकारी हासिल कर चुकी है। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस को यूट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी की सूचना इसलिए नहीं दी कि कहीं स्थानीय पुलिस उनके ऑपरेशन में कोई अड़ंगा न डाल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed