फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YouTuber beaten to death in dispute after drinking alcohol

Noida News: शराब पीने के बाद विवाद में यू-ट्यूबर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Mon, 29 Jan 2024 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
YouTuber beaten to death in dispute after drinking alcohol
शराब पीने के बाद विवाद में यू-ट्यूबर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन

- पिटाई के बाद घर के बाहर फेंककर फरार हुए आरोपी, सात दोस्तों पर केस दर्ज
- मां के साथ बनाता था कॉमेडी वीडियो, इंस्टाग्राम पर एक लाख फॉलोअर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्तों ने यू-ट्यूबर दीपक नागर (27) को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया।रविवार रात घायल दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले सात दोस्तों मनीष, प्रिंस, विक्की, योगेंद्र, विजय, कपिल और मिंकू पर हत्या का केस दर्ज कराया है। इंस्टाग्राम पर दीपक के फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा है। दीपक मां के साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी बलबीर के मुताबिक रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे पड़ोस में रहने आरोपी बेटे दीपक को घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि दोस्तों ने दीपक को शराब पिलाई। विवाद होने पर नशे की हालत में लाठी डंडों से वारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में ही हमलावर उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने बुरी तरह घायल दीपक को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां सोमवार शाम करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




परिजन समझे शराब पीकर गिरा दीपक

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुरी तरह घायल दीपक को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए थे। थोड़ी देर के लिए परिजनों को लगा कि ज्यादा शराब पीने की वजह से दीपक वह गिर गया है। हालांकि पास पहुंचने पर उन्हें दीपक के शरीर पर चोट के कई निशान दिखे। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच साल से बना रहा था वीडियो
परिजनों के मुताबिक दीपक सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता था। करीब पांच वर्ष पहले उसने यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया था। यू-ट्यूब से उसे कुछ आमदनी भी होने लगी थी। गांव के लोग भी उसके वीडियो को पसंद करते थे। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।



युवक की हत्या के आरोप में परिजन की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed