फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth will have to wait for vaccination now

टीकाकरण के लिए युवाओं को अभी करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 01 May 2021 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth will have to wait for vaccination now
नोएडा। 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। एक मई से शुरू हो रहे टीकाकरण के पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर को शामिल नहीं किया गया है। इससे जिले के युवाओं में निराशा है। वहीं, निजी अस्पतालों के लिए भी निराशा भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग शनिवार से निजी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं भेजेगा। निजी अस्पतालों को स्वयं कंपनियों से टीके खरीदकर लोगों को निश्चित दामों पर लगाने होंगे। शुक्रवार को जारी निर्देशों में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

एक मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों को टीके लगने थे। इसके लिए युवा दो दिनों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में जुटे थे। हालांकि, रजिस्ट्रेशन में शहर के केंद्रों का नाम नहीं आ रहा था। अब सरकार से जारी निर्देश के तहत जिले को पहले चरण में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, शासन के निर्देश पर जिले में 51 सरकारी और 40 निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। अब तक स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मी के अलावा 45 से 60 साल व इससे अधिक आयु वाले लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। लगभग सवा 3 लाख लोगों को टीका लग चुका है। अब तक स्वास्थ्य विभाग निजी व सरकारी केंद्रों को वैक्सीन भेजता था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देश मिले हैं कि स्वास्थ्य विभाग अब केवल 51 सरकारी अस्पतालों को वैक्सीन भेजेगा। निजी अस्पतालों को कोई भी स्वास्थ्य विभाग स्तर से वैक्सीन नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को लेनी होगी अनुमति
शासन के निर्देशानुसार निजी अस्पतालों को शुक्रवार से वैक्सीन नहीं भेजी जाएगी। यदि किसी निजी अस्पताल को वैक्सीनेशन करना होगा तो उसे स्वास्थ्य विभाग से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही टीकाकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की कमी
सरकारी अस्पतालों में टीके की किल्लत बनी हुई है। शुक्रवार को अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने के कारण कई लोग लौट गए। हालांकि, इसके बाद दो सरकारी अस्पतालों में कोवॉक्सिन और शेष स्थानों पर कोविशील्ड मुहैया करा दी गई।
टीकाकरण के पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर का नाम प्रदेश के नौ जिलों में शामिल नहीं करना, यहां के निवासियों के साथ नाइंसाफी है।
- मनोज चौधरी
देश के हर नागरिक को समान रूप से कोरोना की वैक्सीन पाने का हक है। सभी जिलों के 18 से 45 वर्ष के लोगों को जल्द टीके लगने चाहिए।
- अंजली सचदेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed