फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth was murdered for not giving money for cigarettes in Greater Noida

Greater Noida:सिगरेट के पैसे नहीं देने पर की थी युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी दुकानदार को किया गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2022 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 04:19 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव खटाना मिलक निवासी अरुण कुमार हीरो मोटर कंपनी में नौकरी करता था। अरुण का बड़ा भाई अजय दादरी में तुलसी विहार में रहता है। 20 नवंबर को अरुण कंपनी में ड्यूटी कर अजय के पास जा रहा था। दादरी के रेलवे रोड पर आरओबी के पास सिगरेट लेने के बाद पैसा नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। 
 

विज्ञापन
youth was murdered for not giving money for cigarettes in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी  में  सिगरेट खरीदने के बाद पैसे नहीं देने के विवाद में 20 नवंबर को युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और गाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव खटाना मिलक निवासी अरुण कुमार हीरो मोटर कंपनी में नौकरी करता था। अरुण का बड़ा भाई अजय दादरी में तुलसी विहार में रहता है। 20 नवंबर को अरुण कंपनी में ड्यूटी कर अजय के पास जा रहा था। दादरी के रेलवे रोड पर आरओबी के पास सिगरेट लेने के बाद पैसा नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन

 

विवाद के बाद दुकानदार आकाश ने नशे की हालत में उसे अपनी कार में बैठा लिया। आकाश ने शराब की बोतल खरीदी। दोनों कार में बैठकर साथ शराब पी। नशा होने पर आकाश गाड़ी को लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ देवला गांव के पास पहुंच गया। वहां पर चाकू से गला रेत अरुण कुमार की हत्या कर दी। उसके बाद पत्थर उठा कर कई बार सिर पर वार किया। वारदात के बाद आकाश गाड़ी को लेकर अपने घर पहुंचा। पुलिस ने मामले में आरोपी आकाश को तिलपता गोल चक्कर से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, पत्थर और गाड़ी को बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed