{"_id":"66283ab5d0be4cab0a0a3da4","slug":"youth-stuck-in-lift-for-half-an-hour-complains-to-police-noida-news-c-1-1-noi1083-1629240-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आधे घंटे तक युवक लिफ्ट में फंसा रहा पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आधे घंटे तक युवक लिफ्ट में फंसा रहा पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईटा-2 एसकेए मेट्रो विले सोसाइटी में मंगलवार देर शाम युवक 25वीं मंजिल पर लिफ्ट में फंस गया। करीब आधे घंटे तक युवक लिफ्ट में लगे उपकरणों की मदद से निकलने की कोशिश करता रहा। असफल होने पर लिफ्ट खुलवाने के लिए उसे पीटना शुरू कर दिया।
25वीं मंजिल पर मौजूद महिला ने जब लिफ्ट के अंदर से आ रहे शोर को सुना तब लोगों को एकत्र किया। किसी तरह युवक को बाहर निकाला गया। पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली में मामले की शिकायत की है। निवासी रोहित बेसोया ने बताया कि देर शाम को वह अपने फ्लैट पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लेकिन लिफ्ट 25वीं और 26वीं मंजिल के बीच अटक गई। वह करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। आरोप है कि लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद जब वह शिकायत करने मेंटेनेंस टीम के पास गए उन लोगों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।