फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth stabbed to death after accusing him of being an informer

Noida News: मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 04 Apr 2023 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
Youth stabbed to death after accusing him of being an informer
- एक बदमाश को भी लगा चाकू, लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

- हत्या का मामला दर्ज कर दो फरार हमलावरों की तलाश में दबिश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर एक युवक को चाकू से गोद दिया। हमला करने के दौरान एक आरोपी भी चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे भागने के दौरान लोगों ने पकड़कर पीट दिया। घायल युवक और बदमाश को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त दुर्गेश (26) के रूप में हुई है। वह भाईयों के परिवार सहित आजादपुर के लालबाग स्थित झुग्गी में रहता था और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को आजादपुर रेलवे स्टेशन के जनसुविधा केंद्र के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। यहां घायल मिले दो युवकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया और घायल जेलर वाला बाग स्थित झुग्गी निवासी मोहम्मद रोशन को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले में सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार हुए दो बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इधर दुर्गेश का भाई मनोज ने पुलिस को बताया है कि दुर्गेश सोमवार रात प्लेटफार्म पर टहल रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन की दूसरी तरफ स्थित जेलर वाला बाग की झुग्गी में रहने वाले इरफान, रोशन और तारीफ वहां पहुंचे। वह दुर्गेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उससे कहासुनी करने लगे और रोशन और तारीफ ने दुर्गेश को पीछे से पकड़ लिया और इरफान उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू मारने लगा। मनोज ने बताया कि तीनों हमलावर झपटमारी और लूटपाट करते हैं, जिसका दुर्गेश विरोध करता था। जिसकी वजह से तीनों ने उसकी हत्या कर दी। रेलवे पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed