कीर्तिमान का खिनौना काम: पैसे ही नहीं अस्मत भी लूटी, शादी का झांसा देकर एयर इंडिया की अफसर से 7 साल बनाए संबंध
आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को झांसा देकर अक्सर मिलता रहा। एक अप्रैल 2017 को पीड़िता को कीर्तिमान को गर्भवती होने की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर दिल्ली निवासी एयर इंडिया की कस्टमर मैनेजर का सात साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सूरजपुर क्षेत्र निवासी कीर्तिमान दीक्षित ने उससे 23 लाख रुपये हड़प लिए और गर्भपात भी करा दिया। विवाह करने की कहने पर आरोपी ने पीड़िता के वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और पिटाई की। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2015 में नोएडा सेक्टर-16 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कीर्तिमान से हुई थी। आरोप है कि अक्तूबर-2015 में कीर्तिमान पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने घर पर ले गया, लेकिन वहां उसके माता-पिता नहीं थे।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को झांसा देकर अक्सर मिलता रहा। एक अप्रैल 2017 को पीड़िता को कीर्तिमान को गर्भवती होने की जानकारी दी। आरोपी ने शादी से पहले बच्चा होने पर बदनामी का हवाला देकर और दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी ने कई बार जरूरत बताकर पीड़िता से 23 लाख रुपये भी ले लिए।
23 जनवरी 2023 को पीड़िता आरोपी के सूरजपुर स्थित घर पहुंची और शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसके वीडियो वायरल की धमकी दी और मारपीट कर घर से भगा दिया। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।